श्री बगलामुखी चालीसा

बगलामुखी चालीसा एक भक्ति गीत है जो बगलामुखी माता पर आधारित है।

॥ दोहा ॥

सिर नवाइ बगलामुखी,लिखूँ चालीसा आज। कृपा करहु मोपर सदा,पूरन हो मम काज॥

॥ चौपाई ॥


जय जय जय श्री बगला माता।आदिशक्ति सब जग की त्राता॥ बगला सम तब आनन माता।एहि ते भयउ नाम विख्याता॥

शशि ललाट कुण्डल छवि न्यारी।अस्तुति करहिं देव नर-नारी॥ पीतवसन तन पर तव राजै।हाथहिं मुद्गर गदा विराजै॥

तीन नयन गल चम्पक माला।अमित तेज प्रकटत है भाला॥ रत्न-जटित सिंहासन सोहै।शोभा निरखि सकल जन मोहै॥

आसन पीतवर्ण महारानी।भक्तन की तुम हो वरदानी॥ पीताभूषण पीतहिं चन्दन।सुर नर नाग करत सब वन्दन॥

एहि विधि ध्यान हृदय में राखै।वेद पुराण सन्त अस भाखै॥ अब पूजा विधि करौं प्रकाशा।जाके किये होत दुख-नाशा॥

प्रथमहिं पीत ध्वजा फहरावै।पीतवसन देवी पहिरावै॥ कुंकुम अक्षत मोदक बेसन।अबिर गुलाल सुपारी चन्दन॥

माल्य हरिद्रा अरु फल पाना।सबहिं चढ़इ धरै उर ध्याना॥ धूप दीप कर्पूर की बाती।प्रेम-सहित तब करै आरती॥

अस्तुति करै हाथ दोउ जोरे।पुरवहु मातु मनोरथ मोरे॥ मातु भगति तब सब सुख खानी।करहु कृपा मोपर जनजानी॥

त्रिविध ताप सब दु:ख नशावहु।तिमिर मिटाकर ज्ञान बढ़ावहु॥ बार-बार मैं बिनवउँ तोहीं।अविरल भगति ज्ञान दो मोहीं॥

पूजनान्त में हवन करावै।सो नर मनवांछित फल पावै॥ सर्षप होम करै जो कोई।ताके वश सचराचर होई॥

तिल तण्डुल संग क्षीर मिरावै।भक्ति प्रेम से हवन करावै॥ दु:ख दरिद्र व्यापै नहिं सोई।निश्चय सुख-संपति सब होई॥

फूल अशोक हवन जो करई।ताके गृह सुख-सम्पत्ति भरई॥ फल सेमर का होम करीजै।निश्चय वाको रिपु सब छीजै॥