श्री भैरव चालीसा

श्री भैरव चालीसा एक भक्ति गीत है जो भगवान भैरव पर आधारित है। भैरव बाबा की पूजा सभी पापों से मुक्ति प्रदान करती है। शिवपुराण में उन्हें भगवान शिव का पूर्ण रूप बताया गया है।

॥ दोहा ॥

श्री भैरव सङ्कट हरन,मंगल करन कृपालु। करहु दया जि दास पे,निशिदिन दीनदयालु॥

जय भैरव जय भूतपति,जय जय जय सुखकंद। करहु कृपा नित दास पे,देहुं सदा आनन्द॥

॥ चौपाई ॥


जय डमरूधर नयन विशाला।श्याम वर्ण, वपु महा कराला॥ जय त्रिशूलधर जय डमरूधर।काशी कोतवाल, संकटहर॥

जय गिरिजासुत परमकृपाला।संकटहरण हरहु भ्रमजाला॥ जयति बटुक भैरव भयहारी।जयति काल भैरव बलधारी॥

अष्टरूप तुम्हरे सब गायें।सकल एक ते एक सिवाये॥ शिवस्वरूप शिव के अनुगामी।गणाधीश तुम सबके स्वामी॥

जटाजूट पर मुकुट सुहावै।भालचन्द्र अति शोभा पावै॥ कटि करधनी घुँघरू बाजै।दर्शन करत सकल भय भाजै॥

कर त्रिशूल डमरू अति सुन्दर।मोरपंख को चंवर मनोहर॥ खप्पर खड्ग लिये बलवाना।रूप चतुर्भुज नाथ बखाना॥

वाहन श्वान सदा सुखरासी।तुम अनन्त प्रभु तुम अविनाशी॥ जय जय जय भैरव भय भंजन।जय कृपालु भक्तन मनरंजन॥

नयन विशाल लाल अति भारी।रक्तवर्ण तुम अहहु पुरारी॥ बं बं बं बोलत दिनराती।शिव कहँ भजहु असुर आराती॥

एकरूप तुम शम्भु कहाये।दूजे भैरव रूप बनाये॥ सेवक तुमहिं तुमहिं प्रभु स्वामी।सब जग के तुम अन्तर्यामी॥

रक्तवर्ण वपु अहहि तुम्हारा।श्यामवर्ण कहुं होई प्रचारा॥ श्वेतवर्ण पुनि कहा बखानी।तीनि वर्ण तुम्हरे गुणखानी॥

तीनि नयन प्रभु परम सुहावहिं।सुरनर मुनि सब ध्यान लगावहिं॥ व्याघ्र चर्मधर तुम जग स्वामी।प्रेतनाथ तुम पूर्ण अकामी॥

चक्रनाथ नकुलेश प्रचण्डा।निमिष दिगम्बर कीरति चण्डा॥ क्रोधवत्स भूतेश कालधर।चक्रतुण्ड दशबाहु व्यालधर॥